फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Factory Fire, report against four people of factory management, two arrested

Kanpur Dehat Factory Fire: फैक्टरी प्रबंधन पर मुकदमा…दो गिरफ्तार, परिजनों की तहरीर पर होगी अग्रिम कार्रवाई

Sun, 22 Sep 2024 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Sep 2024 03:11 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रनियां स्थित गद्दा फैक्टरी अग्निकांड में सीएफओ ने फैक्टरी प्रबंधन के चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Factory Fire, report against four people of factory management, two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में फोम गद्दा फैक्टरी में आग लगने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी। मामले में सीएफओ की ओर से फैक्टरी प्रबंधन के चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। मामले में सीएफओ कृष्ण कुमार ने शिवनाथपुर स्थित आरपी पॉली प्लास्ट प्रालि की डायरेक्टर रीना अग्रवाल पत्नी अजय अग्रवाल, उनके बेटे शिशिर गर्ग, शशांक गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

वहीं, देर रात प्रशासन ने फैक्टरी सील कर दी है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि फैक्टरी में एक बड़ा टिनशेड गिरा हुआ था, जिसको अग्निशमन विभाग तथा एसडीआरएफ की सहायता से हटाने गया। इस पर मलबे से तीन शव बरामद हुए हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

परिजनों और फैक्टरी कर्मियों द्वारा उनकी पहचान प्राशुं (18) पुत्र धर्मेंद्र निवासी सुजौर थाना देवराहट, लवकुश (20) पुत्र अशर्फीलाल निवासी ग्राम अनन्तापुर थाना बरौर, मनोज (17) पुत्र रामखिलावन निवासी ग्राम मुडरा शाही थाना रूरा जनपद कानपुर देहात के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी को सीज कर दिया गया
वहीं, कानपुर नगर में उपचार के दौरान अमित (28) पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम अनन्तापुर थाना बरौर, अजीत (16) पुत्र रामशंकर, विशाल (29) पुत्र मथुरा निवासी ग्राम जरीहा थाना गजनेर की मौत हो गई। कार्रवाई करते हुए फैक्टरी को सीज कर दिया गया है।

चार पर रिपोर्ट, दो को भेजा जेल
मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए फैक्टरी संचालन करने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें शशांक गर्ग , शिशिर गर्ग  निवासी तिलकनगर, थाना स्वरूपनगर  कानपुर नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed