फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Explanation summoned from eight officers including Deputy CMO who were absent from resolution day

कानपुर देहात : समाधान दिवस से नदारद रहे डिप्टी सीएमओ समेत आठ अफसरों से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 17 Apr 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Explanation summoned from eight officers including Deputy CMO who were absent from resolution day
सिकंदरा तहसील में शिकायत सुनती डीएम नेहा जैन, एसपी, सीडीओ व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/सिकंदरा। साढ़े तीन माह बाद शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कम फरियादी पहुंचे। सिकंदरा के जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में नवागत डीएम नेहा जैन ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

छह तहसीलों में 277 शिकायतें दर्ज हुई, इनमें 13 का ही मौके पर निपटारा हो सका। उधर, अकबरपुर तहसील में डिप्टी सीएमओ समेत चार व मैथा तहसील में चार अधिकारी अनुपस्थित रहे। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी स्वनिल ममगोई, सीडीओ सौम्या पांडेय ने फरियादें सुनीं। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह में सभी शिकायतों का समाधान किया जाए। राजस्व कर्मी अवैध कब्जे हटवाएं व तालाबों को कब्जा मुक्त कराएं। यहां 102 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें चार का मौके पर निपटारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर में एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह की मौजूदगी में 35 शिकायतें दर्ज हुई। दो का मौके पर निपटारा हुआ। एडीएम प्रशासन ने दोपहर करीब एक बजे उपस्थिति जांची तो डिप्टी सीएमओ, सहायक अभियंता जल निगम, बीईओ अकबरपुर व सरवनखेड़ा नदारद मिले।
सभी को अनुपस्थित कर एडीएम ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। डेरापुर में एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में 37 फरियादें सुनीं गई। यहां किसी शिकायत का निपटारा नहीं हो सका।
मैथा तहसील में एसडीएम रमेश कुमार की मौजूदगी में 25 शिकायत दर्ज हुई। इसमें एक निस्तारित हो सकी। यहां एसडीएम ने सुबह 10 बजे उपस्थिति जांची तो सहायक अभियंता लोक निर्माण, सहायक अभियंता सिंचाई, नगर खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहायक समितियां अनपुस्थित पाए गए। इसमें एई सिंचाई देर से पहुंचे। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

रसूलाबाद में एसडीएम जितेंद्र कटियार की मौजूदगी में 44 फरियादें सुनीं गई। यहां रहीम नगर निवासी पूर्व प्रधान मुन्नालाल कठेरिया ने नगर पंचायत चेयरमैन पर खाद के गड्ढे व बंजर भूमि पर अवैध तरीके से मकान बनाने की शिकायत की। एसडीएम ने जांच कराने की बात कही। उधर, चेयरमैन राजरानी दिवाकर का मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed