फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Environmental studies subject examination held at 36 centers, more than thirty thousand candidates appeared

कानपुर देहात : 36 केंद्रों पर हुई पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा, तीस हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

Mon, 23 May 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Environmental studies subject examination held at 36 centers, more than thirty thousand candidates appeared
अकबरपुर डिग्री कॉलेज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा रविवार को तीन पालियों में हुई। जनपद में 36 केंद्रों पर करीब तीस हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तलाशी के बाद कक्षों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जनपद के 36 कॉलेजों में रविवार को विश्वविद्यालय की पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा सख्त निगरानी के बीच कराई गई। बीए में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, बीकॉम में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक और बीएससी में शाम को 3:30 बजे से 5:30 तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर के राजकीय महाविद्यालय, अकबरपुर डिग्री कॉलेज, रामस्वरूप सिंह गौर डिग्री कॉलेज में एक घंटा पहले ही परीक्षार्थी सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए पहुंच गए। यहां कतार लगाकर पहले तलाशी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विवि की ओर से सीसीटीवी कैमर से परीक्षा की निगरानी की गई। अकबरपुर डिग्री कॉलेज के उप प्राचार्य उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सभी कॉलेजों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।

डी सीरीज में 27वें प्रश्न के सभी विकल्प गलत
पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा में डी सरीज के प्रश्नपत्र में 27वें नंबर पर पृथ्वी दिवस कब मनाते हैं पूछा गया था। इसके लिए दिए गए विकल्प में कोई भी उत्तर सही नहीं था। परौंख निवासी दीनू दीक्षित, विनीत आदि ने इसकी शिकायत कुलपति से की है। इसके साथ ही मूल्यांकन में एक अंक अतिरिक्त देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed