{"_id":"5de2cbb08ebc3e54b121a583","slug":"kanpur-dehat-electicity-akbarpur-news-knp529269453","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट ने 30 गांवों की उड़ाई पौने नौ घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट ने 30 गांवों की उड़ाई पौने नौ घंटे बिजली
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। डिलवल गांव के पास शुक्रवार रात फाल्ट होने से 30 गांवों की बिजली पौने नौ घंटे गुल रही। इससे लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। लगरथा रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मंगलपुर फीडर के डिलवल गांव में शुक्रवार रात 11 बजे फाल्ट हो गया। इस कारण फीडर से जुड़े मंगलपुर, चक्केपुर्वा, गंगापुरवा, डिलवल, उडनवापुर समेत 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विद्युत कर्मियों ने रात में ही फाल्ट की मरम्मत शुरू की। शनिवार सुबह 07:45 बजे फाल्ट ठीक हो सका। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न होने से सुबह के समय पानी की दिक्कत आई। लोगों के सबमर्सिबल नहीं चल सके। संतोष प्रताप, वरुण, गौरव, रोहित का कहना है कि आए दिन फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे परेशानी होती है।
बिजली विभाग के जेई सचिन यादव ने बताया कि डिलवल गांव में फाल्ट के कारण मंगलपुर फीडर की आपूर्ति बंद हो गई थी। फाल्ट ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। उधर, डेरापुर में शुक्रवार को उपकेंद्र में उपकरण फुंक जाने से आपूर्ति ठप हो गई थी। शनिवार को एसडीओ ईश्वरचंद्र और जेई हरी प्रकाश ने फुंके उपकरण बदलने का काम शुरू किया। एसडीओ ने बताया कि शनिवार देर रात या रविवार सुबह तक आपूर्ति चालू करा दी जाएगी। तब तक ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्र से वैकल्पिक रूप से आपूर्ति चलती रहेगी।