फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Elderly found dead in kitchen, accused of murder, no member was at home

कानपुर देहात : रसोई घर में मृत मिली बुजुर्ग, हत्या का आरोप, घर पर नहीं था कोई सदस्य

Sun, 22 May 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Elderly found dead in kitchen, accused of murder, no member was at home
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पातेपुर गांव में शनिवार शाम को रसोई घर में एक वृद्धा मृत पड़ी मिली। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, वहीं आसपास खून फैला था। मृतका की बहन का पुत्र कॉलेज से ड्यूटी कर घर लौटा तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पातेपुर गांव निवासी प्रमोद यादव अकबरपुर डिग्री कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। उनकी पत्नी इस समय भोगनीपुर के लंगडेपुर गांव स्थित मायके गई थीं। शनिवार सुबह प्रमोद ड्यूटी पर चले गए। इस दौरान घर पर उनकी मौसी राममूर्ति (65) अकेली थीं।
विज्ञापन

शाम को साढ़े छह बजे प्रमोद घर पहुंचे तो मौसी को रसोई में मृत पड़ा पाया। चेहरे पर चोट के निशान भी थे। आसपास खून फैला देखकर प्रमोद ने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद ने पुलिस को बताया कि मौसी घर पर अकेली थीं। वह जेवर पहने रहती थीं। आरोप लगाया कि किसी ने अकेला पाकर लूट के इरादे से उनकी हत्या की है। चेहरे पर चोट के निशान हैं और कपड़े भी अस्त व्यस्त मिले। बताया कि बीते वर्ष दीपावली के समय घर में चोरी भी हो चुकी है।

कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक पड़ताल में गिरने से मौत होने की बात सामने आई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं पर तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed