{"_id":"62337f9f01597a281a7134f3","slug":"kanpur-dehat-eight-doctors-missing-from-district-hospital-cms-sent-report-to-dm-akbarpur-news-knp686224736","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : जिला अस्पताल से नदारद रहे आठ डॉक्टर, सीएमएस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : जिला अस्पताल से नदारद रहे आठ डॉक्टर, सीएमएस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगा ताला। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मनमानी कम नहीं हो रही है। गुरुवार को भी अस्पताल से आठ डॉक्टर गैरहाजिर रहे। सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने इसकी रिपोर्ट डीएम जेपी सिंह को भेजी है। वहीं, कई चिकित्सक तय समय से पहली ही ओपीडी से चले गए। इस वजह से मरीजों को निराशा होकर वापस जाना पड़ा।
डीएम जेपी सिंह ने बुधवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान नौ चिकित्सक अनुपस्थित मिले थे। डीएम के निर्देश पर सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने सभी से स्पष्टीकरण तलब कर उनका वेतन रोक दिया है।
डीएम ने सीएमएस से कहा है कि बिना उनकी जानकारी के डॉक्टरों का वेतन नहीं निकलना चाहिए। इसके बाद भी दूसरे दिन चिकित्सालय के डॉक्टरों की मनमानी जारी रही।
विज्ञापन
अस्पताल में गुरुवार को डॉ. ओम देव, डॉ. प्रतीक सक्सेना, डॉ. धर्मवीर, डॉ. मनोज, डॉ. पुष्कर आनंद, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अशोक कुमार जतारया व डॉ. जयवर्धन अनुपस्थित रहे।
वहीं डॉ. आर मिर्जा के देर से पहुंचने पर उनकी भी अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई। सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने नौ चिकित्सकों के गैरहाजिर रहने की रिपोर्ट डीएम जेपी सिंह को भेजी है।
समय से पहले छोड़ दी ओपीडी
होली के सार्वजनिक अवकाश के चलते चिकित्सालय में ओपीडी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक चलनी थी। गुरुवार को चर्म रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही। दंत रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर थे। वहीं 11:50 बजे ही डॉ. वीपी सिंह, डॉ. आर मिर्जा, डॉ. अशोक कुमार जतारया, डॉ. एसपी सिंह ओपीडी छोड़कर चले गये। इससे देर से अस्पताल पहुंचे मरीजों को भटकना पड़ा। मरीज रामप्रकाश के भतीजे दलवीर व नाजिमा ने बताया कि डॉक्टर नहीं मिले तो निराशा होकर लौटना पड़ा।