फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat, Dumper stuck between tracks, operations on Delhi Howrah route stalled, many trains stuck

Kanpur Dehat: पटरियों के बीच फंसा डंपर, दिल्ली-हावड़ा रूट पर संचालन हुआ ठप, घंटों फंसी रहीं ट्रेनें

Sat, 13 May 2023 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 May 2023 11:45 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: कंचौसी रेलवे फाटक के पास पटरियों के बीच डंपर फंस गया। इसकेचलते दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया, जिससे कई ट्रेनें फंस गईं। सूचना पर रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Kanpur Dehat, Dumper stuck between tracks, operations on Delhi Howrah route stalled, many trains stuck
पटरियों के बीच खड़ा खराब डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के कंचौसी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की रात पटरियों पर डंपर फंस गया। इससे दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन रात करीब 8:25 बजे ठप हो गया। इससे अप व डाउन की सभी ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं।

विज्ञापन

डंपर हटवाकर रात करीब 11:05 बजे ट्रेनें गुजारी जा सकीं। कंचौसी कस्बे के नहर पुल की तरफ से ईंट लदा डंपर रात करीब 8:25 बजे रेलवे फाटक पार कर रहा था। उसी दौरान अप व डाउन पटरियों के बीच पहुंचते ही डंपर में खराबी आ गई और वह पटरियों के बीच खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इससे दिल्ली-हावड़ा रूट का आवागमन ठप हो गया। साथ ही ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। पटरियों के बीच डंपर फंसने की सूचना पर रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। डंपर को बुलडोजर से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11:05 बजे हटा डंपर, फिर ट्रेनें हुईं रवाना
इस बीच डाउन की दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली-गुवाहटी राजधानी एक्सप्रेस कंचौसी स्टेशन व अप की कानपुर-इटावा मेमो परजनी हाल्ट पर व झींझक स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस व कानपुर टूंडला मेमो खड़ी रही। रात करीब 11:05 बजे डंपर हटा, तो ट्रेनें आगे बढ़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed