फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Driver and operator ran away after pushing the constable from the loader, injured

Kanpur News: सिपाही को लोडर से धक्का देकर भागे चालक व परिचालक, घायल

Mon, 10 Apr 2023 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Driver and operator ran away after pushing the constable from the loader, injured
सिकंदरा। रसधान कस्बे में वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को पुलिस ने भैंसों को ले जा रहे एक लोडर को पकड़ा। एक सिपाही को लोडर में बैठकर वाहन को चौकी ले जाने के निर्देश थाना प्रभारी ने दिए।
विज्ञापन


रास्ते में लोडर चालक ने सिपाही को वाहन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और भाग निकला। इसके बाद सिकंदरा के गांधी नगर में लोडर छोड़कर चालक व परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि रसधान चौकी पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक लोडर को रोककर जांच की। इस दौरान वाहन में चार भैंस लदी मिलीं। पूछताछ में उनको काटने के लिए ले जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवेशियों से संबंधित कागजात नहीं मिलने पर रसधान चौकी में तैनात सिपाही मनीष को लोडर के साथ चौकी भेजा गया। मानपुर गांव के पास लोडर चालक और परिचालक ने सिपाही को वाहन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और भाग निकले।


इसके बाद लोडर को सिकंदरा कस्बे के गांधीनगर में खड़ा कर चालक परिचालक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि घायल सिपाही का उपचार कराया गया है। मौके से भागे चालक परिचालक की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed