फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Dismissed CRPF jawan injured after bike slips, dies

Kanpur Dehat : बाइक फिसलने से घायल सीआरपीएफ के बर्खास्त जवान की मौत

Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Dismissed CRPF jawan injured after bike slips, dies
कानपुर देहात। मूसानगर के शेरपुर गांव में सड़क हादसे में घायल हुए सीआरपीएफ के बर्खास्त जवान की शुक्रवार की रात मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शेरपुर गांव निवासी गुलाब सिंह (43) गुरुवार को अकबरपुर से बाइक से घर आ रहे थे। गांव में रजबहे के पास बाइक फिसलने पर वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। परिजन उन्हें घर ले आए थे।
विज्ञापन

गांव के ही एक डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चिल्ली मिरानपुर निवासी ससुर मनफूल सिंह, पत्नी उषा देवी व बेटी गांव पहुंची। ससुर ने बताया कि शादी के तीन वर्ष बाद ही ऊषा का पति से विवाद हो गया था। इसके बाद से ऊषा बेटी के साथ मायके में रह रही है।

गुलाब सिंह से विवाद का मुकदमा अदालत में चल रहा था। उसने एक और अन्य जगह शादी कर ली थी। इसकी शिकायत करने पर वह सीआरपीएफ से नवंबर में बर्खास्त किए गए थे। थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed