फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat dengu

डेंगू के डंक से मजदूर की मौत, लोगों में बढ़ी दहशत

Fri, 08 Nov 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat dengu
कीटनाशक दवा का छिड़काव कराते एसडीएम - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। झींझक ब्लाक के शाहपुर डेरापुर निवासी मजदूर रामचंद्र (50) की डेंगू से मौत हो गई। उसका कानपुर नगर के हैलट में इलाज चल रहा था। परिजनों ने शव लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। डेंगू के पांव पसारने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रामचंद्र चार दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे दो दिन पहले झींझक सीएचसी ले जाया गया था। बाद में डाक्टर ने उसे भेज दिया था। तब से वह हैलट में भर्ती था।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम मेडिकल कालेज में हुई रक्त की जांच में रामचंद्र को डेंगू होने की पुष्टि हुई। देर रात उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बात की पुष्टि रामचंद्र के भाई प्रेम बाबू ने की। झींझक सीएचसी अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि रामचंद्र के घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। बाद रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में डेंगू से हो रही मौतों के मामलों में अब सीएमओ डा. हीरा सिंह ने डेथ ऑडिट कराने निर्णय लिया है। इसके बाद विभाग डेंगू से हुई मौतों की वास्तविकता पर मुहर लगाएगा। फिलहाल अभी तक सात लोगों की डेंगू से मौत होने की बात कही जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग केवल दो की ही पुष्टि कर रहा है। इधर, सीएमओ ने डेंगू से हुई मौतों का आडिट कराए जाने के बारे में अफसरों को निर्देश जारी किए हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने पर कानपुर मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. करन सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डेंगू के विरुद्ध होने वाली निरोधात्मक कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं, जिससे महकमे की सक्रियता को परखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed