फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat defeated Mahoba by eight wickets in the Veterans UP T20 Cricket League

Kanpur News: वेटरंस यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में कानपुर देहात ने महोबा को आठ विकेट से हराया

Wed, 19 Nov 2025 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat defeated Mahoba by eight wickets in the Veterans UP T20 Cricket League
कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरंस यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में मंगलवार को कानपुर देहात, बुलंदशहर, महाराजगंज, रामपुर, प्रयागराज, संभल ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन


महोबा स्थित मैदान पर हुए पहले मैच में महोबा ने 16.4 ओवर में 97 रन बनाए। वहीं कानपुर देहात ने 12 ओवर में दो विकेट पर 99 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीता।
विज्ञापन


बुलंदशहर क्रिकेट मैदान पर हुए दूसरे मैच में बुलंदशहर की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन बनाए। वहीं जीबीनगर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 194 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर ने 14 रन से मैच जीता। बस्ती क्रिकेट मैदान पर हुए तीसरे मैच में बस्ती की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाए। वहीं महाराजगंज की टीम ने 19.2 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन बनाकर मैच एक विकेट से जीता।


बिजनौर क्रिकेट मैदान पर हुए चौथे मैच में बिजनौर की टीम ने 14.5 ओवर में 97 रन बनाए। वहीं रामपुर ने 7.5 ओवर में एक विकेट पर 99 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीता। प्रयागराज क्रिकेट मैदान पर हुए पांचवें मैच में प्रयागराज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए।


वहीं सोनभद्र की पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन पर सिमट गई और प्रयागराज ने 54 रन से मैच जीता। अमरोहा स्थित क्रिकेट मैदान पर हुए छठवें मैच में अमरोहा ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। वहीं संभल ने 15 ओवर में छह विकेट पर 138 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed