फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Death of a young man and an old man after being hit by a goods train in Rura

कानपुर देहात ः रूरा में मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक और वृद्ध की मौत

Fri, 18 Mar 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Death of a young man and an old man after being hit by a goods train in Rura
रूरा। कस्बा की रेलवे क्रॉसिंग के निकट गुरुवार दोपहर एक वृद्ध की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, गैजूमऊ गांव के सामने गुरुवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गैजूमऊ गांव के सामने डीएफसीसी की डाउन लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार की सूचना पर पहुंचे दरोगा प्रभाकर यादव ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन

शव के पास मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान सराय खुर्द निवासी बबलू (37) के रूप में हुई। वहीं सूचना पर मृतक के पिता मुंशी पहुंचे। उधर, रूरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रैक पार कर रहे एक बुजुर्ग मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार की सूचना पर पहुंचे दरोगा अब्दुल कलाम ने वृद्ध की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि वृद्ध सफेद कुर्ता व पैजामा पहने थे। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed