सिकंदरा (कानपुर देहात)। मालवीय नगर स्थित नुमाइश मैदान में चल रहे महोत्सव में बुधवार रात रम्पत हरामी और टीम ने नौटंकी प्रस्तुत की। इसमें मौजूद दर्शक ठहाके लगाते रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी रजनेश चौहान ने फीता काटकर किया। रातभर रम्मत हरामी व उनकी टीम ने अलग-अलग मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नौटंकी देखकर रातभर दर्शक ठहाके लगाते रहे। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन मुन्नी बेगम, उनके पति पूर्व चेयरमैन मुन्ना कुरैशी, क्षेत्राधिकारी राजाराम चौधरी, अधिशाषी अधिकारी राजाराम, सभासद मोहम्मद अबरार, श्याम सिंह, शिवकुमार, दीपक निजाम कुरैशी, विकास कटियार, श्यामनारायण यादव मौजूद रहे।