फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Crocodile drags goat into Karaundhiya drain in front of shepherd, panic

Kanpur News: चरवाहे के सामने बकरे को करौंधिया नाले में खींच ले गया मगरमच्छ, दहशत

Sun, 17 Sep 2023 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Crocodile drags goat into Karaundhiya drain in front of shepherd, panic
कानपुर देहात। अमरौधा ब्लॉक के करौंधिया नाला में दो मगरमच्छ देखे गए हैं। इधर पथार गांव के एक चरवाहे के सामने मगरमच्छ नाले किनारे पानी पी रहे बकरे तो खींच ले गया। इससे लोग अधिक डरे हैं। मगरमच्छ के बकरा खींच लेने की सूचना के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।
विज्ञापन


पथार गांव के पास से करौंधिया नाला निकला है। यह नाला यमुना में गिरता है। नाला के पास खेतों में काम करने जाने वाले किसानों व चरवाहनों ने शुक्रवार को दो मगरमच्छ देखे थे। इसके बाद से लोग डरे हैं। छोटे बच्चों को नाले के पास खेत में जाने से रोका गया है। हालांकि चरवाहे मवेशियों को चराने नाले के किनारे ले जा रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार शाम को पथार गांव निवासी शिवनाथ बकरियां चराने गया था। एक बकरा प्यास लगने पर नाले के पास पहुंच गया। जहां मगरमच्छ उसे नाले में खींच ले गया। इससे डरा शिवनाथ अन्य बकरियों को खदेड़ कर घर पहुंचा। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस घटनाक्रम के बाद लोग नाले के किनारे हरा चारा लेने जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई किसान झुंड में नाले के पास लगे खेत में काम करने जा रहे हैं। इधर शिवनाथ की बहन निशा देवी ने एसडीएम भोगनीपुर को शनिवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो मगरमच्छ नाले में देखे गए हैं। उसका बकरा एक मगरमच्छ खींच ले गया है।


वहीं सूचना पर वनकर्मी भी हरकत में आए हैं। वन दरोगा रामचंद्र व वाचर वीरेंद्र यादव व राकेश शनिवार की दोपहर बाद करौंधिया नाला के पास पहुंचे। वहां मृत बकरे के अवशेष उतराते मिले। वन दरोगा रामचंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने दो मगरमच्छ देखने की पुष्टि की है। फिलहाल जानवर और बच्चों को नाले के किनारे जाने से रोका गया है। भोगनीपुर वन रेंजर छेदालाल ने बताया कि नाले में मगरमच्छ के आश्रय को चिह्नित कर उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed