फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

इलेक्ट्रानिक दुकान से नगदी व एलईडी टीवी चोरी

Mon, 30 Sep 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
रनियां (कानपुर देहात)। कस्बे में हाईवे किनारे बनी तीन दुकानों के चोरों ने शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। इसमें से एक इलेक्ट्रानिक दुकान से चोरों ने 12 हजार नगद व 12 एलईडी टीवी पार कर ले गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे दुकानदारों ने चौकी पुलिस को सूचना दी। एएसपी, सीओ, कोतवाल ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। दुकान में लगे सीसी टीवी के फुटेज खंगाले गए। इधरी, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश न लगने से लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

रनियां हाईवे किनारे पड़ाव पर कस्बे के अरविंद सिंह और राजेश शर्मा की इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें हैं। कुछ दूरी पर खानचंदपुर निवासी ज्ञान प्रकाश की जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने तीनों दुकानों के ताले तोड़ दिए। दो दुकानों से सामान चोरी करने में असफल रहे, जबकि एक दुकान से एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकानों के शटर उचके व ताले टूटे हुए देखे तो पुलिस को सूचना दी। तीनों दुकानदारों ने पहुंच कर अपनी-अपनी दुकानों का सामान जांचा। राजेश शर्मा व ज्ञानप्रकाश की दुकान का सामान यथावत रखा मिला। उनकी दुकान के ताले शटर से चोर निकाल नहीं पाए थे। अरविंद सिंह की दुकान का चोरों ने शटर राड से उचका दिया था। बताया कि 12 एलईडी टीवी और गोलक में रखे 12 हजार नगदी मिलाकर करीब एक लाख से अधिक का माल चोर ले गए हैं। चौकी इंचार्ज ने पड़ताल के साथ उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एएसपी अनूप कुमार, सीओ अर्पित कपूर, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने छानबीन शुरू की। एएसपी ने बताया कि चोरी घटना हुई है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। इसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed