फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat corona

खांसते-छींकते समय मुंह को ढ़के, पहनें मास्क

Mon, 16 Mar 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat corona
रूरा में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर रविवार को रूरा सीएचसी में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरुकता रैली निकाली।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेंद्र जतारया व अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान ने कहा कि खांसते व छींकते समय हमेशा मुंह को ढकें। हाथ और अंगुलियों से आंख, नाक व मुंह को बार-बार न छुएं। चिकित्सा प्रभारी रूरा डॉ. सुनील कुमार ने कोरोना वायरस से बचाव को मास्क पहनने व हाथों को अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करने को कहा। बताया कि हाथ न मिलाएं, हाथ जोड़कर नमस्ते करें। साथ ही साफ सफाई का ध्यान रखें। यही कोरोना वायरस से बचाव का एक मात्र उपाय है।
विज्ञापन

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाओं को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सजगता से काम कराने और लोगों को जागरूक करने को कहा गया। जागरुकता रैली डेरापुर रोड होकर बस स्टाप पहुंची। यहां से वापस अस्पताल परिसर आई। इस दौरान डॉ. दीक्षांत तिवारी, पिंकी पाठक, हेमा सिंह, नीलम पाल, सरिता सिंह, शशिबाला, पिंकी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed