फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Conversion racket busted they were teaching the Bible under the guise of training three arrested

Kanpur Dehat: धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; ट्रेनिंग के नाम पर पढ़ाते थे बाइबिल, तीन हिरासत में

Sat, 10 Jan 2026 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Jan 2026 04:07 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: अकबरपुर में कौशल विकास संस्था की आड़ में पैसे का लालच देकर ग्रामीणों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Conversion racket busted they were teaching the Bible under the guise of training three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहा था। इस संबंध में ग्राम निबौली निवासी रामभरोसे ने पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पीड़ित रामभरोसे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दस साल पहले 2015-16 में उनकी मुलाकात हरिओम त्यागी से हुई थी।

विज्ञापन

हरिओम ने उन्हें नवाकांती सोसाइटी के मैनेजर डेनियल शरद सिंह और प्रधानाचार्य सावित्री शर्मा से मिलवाया। इन लोगों ने रामभरोसे को संस्था में युवकों को एसी, फ्रिज, फिटर, कारपेंटर जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करने पर मासिक भत्ता देने का लालच दिया। महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण और सिलाई मशीन देने का भी वादा किया गया। धीरे-धीरे संस्था में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभाएं आयोजित होने लगीं और बाइबिल पढ़ाई जाने लगी। रामभरोसे का आरोप है कि इसी दौरान उन्हें ईसाई धर्म में विश्वास दिलाया गया और इसके एवज में 6000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाने लगा।

विज्ञापन

आरोपियों ने जान से मरवा देने की धमकी दी
इसी तरह, रामकृष्ण, रामऔतार और रामपाल जैसे अन्य लोगों को भी प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया गया। रामकिशन को 10000 रुपये प्रति माह और रामऔतार व रामपाल को 6000 रुपये प्रति माह दिया जाने लगा। प्रार्थना सभाओं में आने वाले लोगों को 200 रुपये भी दिए जाते थे। धर्मांतरण की जानकारी होने पर उसने इस संबंध में डेनियल, हरिओम और सावित्री से बात की तो उन्हें धमकाया गया। आरोपियों ने जान से मरवा देने की धमकी दी और अब तक प्राप्त रुपये दुगने करके वापस करने का दबाव भी बनाया।

विज्ञापन

अनुसूचित जाति को निशाना बनाने का आरोप
रामभरोसे ने पुलिस को यह भी बताया गया है कि डेनियल शरद सिंह, हरिओम त्यागी और सावित्री शर्मा गरीब लोगों को नवाकांती सोसाइटी से जोड़कर उन्हें प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित कराते हैं। विशेष रूप से अनुसूचित जाति के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जिन्हें प्रलोभन देकर सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराया जाता है। आरोप है कि इस कार्य के लिए संस्था को देश-विदेश से धन प्राप्त होता है। रामभरोसे ने बताया कि डेनियल शरद सिंह मैनेजर है, लेकिन उन्हें शक है कि वे किसी व्यक्ति के अधीन काम करते हैं, जो विदेश से धन प्राप्त करने और प्रलोभन हेतु धन उपलब्ध कराने में मदद करता है।

विज्ञापन

एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।  -हरमीत सिंह, थानाध्यक्ष अकबरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed