फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Complainant returned with assurance in village Chaupal, only two complaints settled in Saravankheda

Kanpur Dehat : ग्राम चौपाल में आश्वासन लेकर लौटे फरियादी, सरवनखेड़ा में सिर्फ दो शिकायतें निस्तारित

Sat, 07 Jan 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Complainant returned with assurance in village Chaupal, only two complaints settled in Saravankheda
महटौली की ग्राम चौपाल में मौजूद अधिकारी व ग्रामीण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गांव की समस्या का गांव में समाधान कराने के लिए शुरू की गई ग्राम चौपाल में पहले दिन शुक्रवार को फरियादी सिर्फ आश्वासन लेकर लौटे। सरवनखेड़ा गांव में लगी चौपाल में सिर्फ दो शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। चिलौली, महटौली व बड़ागांव में लगी चौपाल में अधिकारियों ने फरियाद सुनी।
विज्ञापन

डेरापुर ब्लॉक के ग्राम चिलौली के पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में ज्वाइंट बीडीओ पीके सिंह ने समस्याएं सुनीं। यहां ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशी, अवरुद्ध नालियों व टूटे खड़ंजा के साथ पुलिया निर्माण आदि की समस्याएं बताईं। इस दौरान प्रधान राम नरेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण देश राज ने कहा कि घनश्याम बाजपेई के दरवाजे से दिनेश के दरवाजे तक गंदगी है। गांव की अन्य गलियों में भी सफाई नहीं हो रही है। ज्वाइंट बीडीओ ने सफाईकर्मी सुनील कुमार व रानी देवी को सफाई के निर्देश दिए। हरिनारायण ने अचलिपुरवा व चिलौली गांव के बीच पुलिया निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार ने संतोष त्रिवेदी के मकान से उजियारे लाल कठेरिया के दरवाजे तक नाली व खड़ंजा बनवाने की मांग रखी। यहां सचिव आशीष केसरवानी, वीडीओ समाज कल्याण प्रिया कटियार, रोजगार सेवक रवीशंकर, पंचायत सहायक सरोज कुमार मौजूद रहे।
डेरापुर के बड़ागांव में भी चौपाल लगाई गई। यहां साफ सफाई की समस्या ग्रामीणों ने उठाई। तो अफसरों ने समाधान का भरोसा दिया। सरवनखेड़ा गांव में संयुक्त बीडीओ संजय गुप्ता की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। कुल छह शिकायतों में दो मौके पर निस्तारित की गई।
यहां मां सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष फूल श्री ने आंगनबाड़ी के बच्चों का राशन चार माह से प्राप्त नहीं होने की शिकायत की। अहिरानी गांव निवासी राधाकृष्ण ने पट्टे की भूमि पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत की। सावित्री देवी व कमला देवी ने मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाने की समस्या बताई। इस पर सचिव अमिता मिश्रा को समाधान के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार राजपुर के महटौली गांव में ग्राम चौपाल में जल निकासी, पेयजल आदि की छह शिकायतें आईं। ग्राम सचिव को समाधान के निर्देश दिए गए। यहां नोडल अफसर एडीओ विवेक कटियार ने ग्रामीणों को गांव में छोटा काम कर आय बढ़ाने पर जोर दिया। मौके पर छत्रपाल कुशवाहा, राजपुर के पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह, सचिव अर्शिता कटियार, विकास सिंह व प्रधान रामबाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed