फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Children could not answer the questions of the nodal officer, instructions were given to the teachers for improvement

Kanpur Dehat : नोडल अधिकारी के सवालों का जवाब नहीं दे पाए बच्चे, शिक्षकों को दिया सुधार का निर्देश

Sat, 17 Sep 2022 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Children could not answer the questions of the nodal officer, instructions were given to the teachers for improvement
नरिहा स्कूल में बच्चे से जानकारी लेते नोडल अधिकारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को नरिहा गांव में चौपाल लगाई। यहां ग्रामीणों ने बताया कि एक मोहल्ले में करीब बीस घर हैं लेकिन बिजली लाइन नहीं है। ऐसे में अंधेरे में गुजर बसर होती है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने एक्सईएन रनियां को आवश्यक निर्देश दिए। एक्सईएन ने नवंबर अंत तक बिजली लाइन बनवाने की बात कही है। प्राथमिक विद्यालय में नोडल अधिकारी ने बच्चों से गणित व भाषा से जुड़े सवाल किए। कई बच्चे सही जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने शिक्षकों को सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन/नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार की सुबह नरिहा गांव में चौपाल लगाई। डीडीओ ने नोडल अधिकारी को बताया कि यहां प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय है। तीन आंगनबाड़ी केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीणों ने चक मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या बताई। इस पर नोडल अधिकारी ने एसडीएम को एक माह में समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। लोगों ने बताया कि नई आबादी मोहल्ले में बिजली की लाइन नहीं है।
एक्सईएन रनियां अनिल आहूजा को सौभाग्य तीन योजना में बिजली लाइन बनाने के निर्देश दिए। कुछ ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों की समस्या उठाई। सीवीओ डॉ. डीएन लवानिया ने कहा कि लंपी रोग से बचाव के लिए बाहर के मवेशी गोशाला में नहीं ले जाए जा रहे हैं।
इस पर नोडल अधिकारी ने वैक्सीनेशन के निर्देश दिए। गांव में गंदगी से बीमारी न फैले इसके लिए सफाई व कीटनाशक छिड़काव कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। चौपाल के समापन से पूर्व कक्षा 5 की छात्रा काजल, रितिका, पूजा ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
इस पर नोडल अधिकारी व डीएम नेहा जैन ने छात्राओं को माला पहनाकर प्रोत्साहित किया। बाद में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कार्यकर्ता को समय पर पोषाहार वितरण को कहा। यहां डीएम व सीडीओ सौम्या पांडेय ने गर्भवती की गोद भराई की।
बाद में उन्होंने नरिहा विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां बच्चे गणित के सवाल सही हल नहीं कर पाए। कुछ बच्चे किताब ठीक से नहीं पढ़ सके। शिक्षकों को सुधार के निर्देश नोडल अधिकारी ने दिए। बाद में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बरौला का औचक निरीक्षण किया।
यहां सभी बच्चों को किताबें वितरित नहीं करने की स्थिति मिली। इसपर उन्होंने प्रधानाध्यापक जाहिरा परवीन को सभी बच्चों को किताबें वितरित करने के निर्देश दिए। दीवार पर बीईओ का मोबाइल नंबर सही अंकित न होने पर नाराजगी जताई। परिसर में उगी घास को साफ करने का निर्देश दिया।

गांधी नगर में रास्तों पर जलभराव पर जताई नाराजगी
नोडल अधिकारी ने अकबरपुर नगर पंचायत के गांधी नगर वार्ड की मलिन बस्ती का पैदल निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ सफाई की जरूरत बताई। ईओ को प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देश दिए। जलभराव मिलने पर निदान करने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आवासों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, उप निदेश कृषि विनोद कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा शंकर तिवारी, पीओ डूडा हर्ष अरविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed