फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Child dies due to drowning in Yamuna while playing, people saved another brother

Kanpur Dehat : खेलते समय यमुना में डूबने से बालक की मौत, दूसरे भाई को लोगों ने बचाया

Tue, 06 Sep 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Child dies due to drowning in Yamuna while playing, people saved another brother
बालक की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र के सालारपुर गांव में यमुना के किनारे बच्चों के साथ खेलते समय दो सगे भाई पानी में डूबने लगे। जानकारी पर आसपास मौजूद लोगों ने एक भाई को सुरक्षित बचा लिया। वहीं दूसरे की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देवराहट थाना क्षेत्र का सालारपुर गांव यमुना नदी के किनारे बसा है। गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि भाई नन्हेलाल के बेटे कृष्णा (छह) व कृष (चार) सोमवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए यमुना के किनारे पहुंच गए। इसी बीच वह पानी में उतर गए।
विज्ञापन

गहराई में जाने पर दोनों डूबने लगे तो शोर मचाया। बच्चों को चीखता देख आसपास मछली पकड़ रहे मछुआरे दौड़ मौके पर पहुंचे और कृष को बाहर निकाल लिया। इस दौरान कृष्णा नदी में डूब गया। काफी खोजबीन कर कुछ देर बाद मछुआरों ने उसे भी पानी से निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद इलाज के लिए देर शाम पुखरायां सीएचसी ले गए। जहां डॉ. प्रीती ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां लाली बेटे की मौत से बेसुध हो गई। पिता नन्हेंलाल ने बताया कि गांव में आसपास के बच्चे हमेशा खेलते रहते हैं।

यह नहीं पता था कि वह खेलते हुए नदी के किनारे चले जाएंगे। बाढ़ के समय सभी सुरक्षित रहे, अब जब पानी कम हुआ तो हादसा हो गया। सूचना पर पहुंचे देवराहट थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed