फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat : celebration in sherua village on tha victory of avinash in mlc election

कानपुर देहात : कानपुर फतेहपुर एमएलसी सीट पर अविनाश सिंह की जीत पर सेरूवा गांव में जश्न

Wed, 13 Apr 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat : celebration in sherua village on tha victory of avinash in mlc election
अविनाश सिंह की जीत पर गांव में जश्न मनाते ग्रामीण। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। कानपुर फतेहपुर एमएलसी चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान की भारी जीत हुई है। ये खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव सेरूवा पहुंची तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। ढोलक की तान में महिलाएं नाचने लगीं। गांव में घूमकर मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान को गांव में लोग गुड्डन के नाम से पुकारते है। मंगलवार को एमएलसी चुनाव परिणाम आने के बाद उनकी भारी जीत हुई तो क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

उनके गांव सेरूवा में घर के बाहर ग्रामीण एकत्र हो गए। उनके परिवार के लोगों को जीत की बधाई देने लगे। दोपहर में तेज धूप के बाद भी लोग जश्न मनाते दिखे। महिलाओं ने ढोलक बजाने के साथ बधाई गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी सरला सिंह ने बताया कि उनका देवर एमएलसी बना है, अब गुड्डन सभी का विकास करेंगे। बबिता सिंह ने बताया कि बहुत खुशी है कि गांव का लाल तीन जिलों का प्रतिनिधि बन गया है। प्रतिभा अग्निहोत्री ने बताया कि भाई के एमएलसी बनने की खुशी है।
जीत के जश्न में गांव के मनोज अग्निहोत्री सभी को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे थे। वही छोटे छोटे बच्चे भी नाचते रहे। युवाओं की टोली गांव की गलियों में डीजे की धुन पर थिरकते दिखी। इस मौके पर करण सिंह, पंकज सिंह, भारत सिंह, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर अविनाश सिंह के एमएलसी बनने पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम संखवार, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, पूर्व विधायक विनोद कटियार, राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, डॉ. सतीश शुक्ला, विकास मिश्रा, बब्बन शर्मा आदि ने उनसे मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed