फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Case on more than 50 baratis, including the groom, for returning to the baraat when the demand for dowry was not met

Kanpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात लौटने पर दूल्हे समेत 50 से अधिक बरातियों पर केस

Thu, 22 Jun 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Case on more than 50 baratis, including the groom, for returning to the baraat when the demand for dowry was not met
रूरा। तिगाईं स्थित एक गेस्ट हाउस में बरातियों और जनातियों के बीच हुई मारपीट के बाद 18 जून को बारात वापस चली गई थी। मामले में लड़की के पिता ने दूल्हे, उसके पिता सहित 50 से अधिक बरातियों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने और बरात वापस ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नौरंगाबाद निवासी मोतीलाल ने पुलिस को बताया कि पुत्री रामा की शादी अहिरन गढ़ेवा निवासी मुन्नू सिंह उर्फ मुन्नू पाल के लड़के बादल के साथ तय की थी। 18 जून को बरात तिगाईं स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी थी।
विज्ञापन


दावत के दौरान दहेज को लेकर जनातियों व बरातियों के बीच में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। मोतीलाल ने बताया कि नौ जून को लड़के और उसके परिजनों ने उनके साथ अकबरपुर की एक बाइक एजेंसी पर एक कंपनी की बाइक खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब बारात गेस्ट हाउस पहुंची तो दूल्हे व उसके परिजनों ने दहेज में बुलेट व एक लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं कर पाने पर सभी बरात वापस लेकर चले गए। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed