फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Canal dam burst due to overflow water filled in Rajpur colony household of many people got ruined

Kanpur Dehat: ओवरफ्लो होने से नहर बंबी फटी, राजपुर बस्ती में भरा पानी, कई लोगों की गृहस्थी हुई खराब

Tue, 15 Jul 2025 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Jul 2025 10:53 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: राजपुर कस्बे में सोमवार रात राजपुर नहर बंबी क्षमता से अधिक पानी होने के कारण फट गई। इससे बस्ती के कई घरों में पानी भर गया और 50 से अधिक खेत जलमग्न हो गए, जिससे अनाज, कपड़े और फसलें खराब हो गईं।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Canal dam burst due to overflow water filled in Rajpur colony household of many people got ruined
राजपुर बस्ती और खेतों में भरा पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात राजपुर कस्बे के दमनपुर मार्ग से निकली राजपुर नहर बंबी सोमवार रात करीब एक बजे क्षमता से अधिक पानी होने के कारण ओवरफ्लो होकर फट गई। इस घटना से बंबी का पानी आसपास की बस्ती में बने कई घरों में घुस गया, जिससे घरेलू सामान और अनाज खराब हो गया। इसके अलावा, नहर बंबी के आसपास के 50 से अधिक खाली प्लॉट और किसानों के खेत भी पानी से भर गए, जिससे फसलें जलमग्न हो गईं।

विज्ञापन

सुबह दमनपुर सड़क पर तालाब जैसा नजारा देखकर बस्ती के लोग हैरान रह गए। नहर बंबी के करीब रहने वाले किसान करण सिंह और निर्मला देवी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से नहर बंबी में उसकी क्षमता से ज्यादा पानी चल रहा था। इसकी सूचना नहर विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों को भी दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी पानी कम नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण बंबी ओवरफ्लो होकर फट गई।

विज्ञापन

पटरी की मरम्मत का काम जारी
सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता तारिक खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि धान की रोपाई के लिए किसानों की मांग पर आलमपुर झाल से सभी गेज खोलकर नहर चालू की गई थी। फिलहाल, पटरी की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। इस घटना से स्थानीय लोगों और किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed