फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: cabinet minister appealed to hoist the flag at every house by taking out the tricolor yatra

kanpur dehat : तिरंगा यात्रा निकालकर कैबिनेट मंत्री ने की हर घर झंडा फहराने की अपील

Thu, 11 Aug 2022 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: cabinet minister appealed to hoist the flag at every house by taking out the tricolor yatra
मूसानगर में तिरंगा यात्रा निकालते कैबिनेट मंत्री। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN

कानपुर देहात के पुखरायां में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाल कर जनजागरण किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने घर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। अमरौधा के पंडित कालूराम शास्त्री स्मारक से कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बाइक रैली निकाली। यहां कमल मेहरोत्रा, विकास मिश्र, शैलेंद्र कुशवाहा, आशीष राठौर, हरेंद्र सिंह शामिल हुए।

विज्ञापन


पुखरायां कस्बे में आरएसजीयू इंटर कॉलेज में नेक द्वार संस्था ने तिरंगा वितरित किए। यहां संदीप बंसल, डॉ. धीरेंद्र सचान, प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, प्रधानाचार्य अखिलेश द्विवेदी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत गौरीकरन में प्रधान चंद्रशेखर द्विवेदी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


यहां रवि शुक्ल, ज्योति देवी, समूह सखी की महिलाएं व छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। मूसानगर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरमोहन गुप्ता, नीरज पांडेय, विद्या सागर त्रिपाठी, राजेन्द्र अग्रवाल ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, खूबलाल चंदकली इंटर कॉलेज से छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री के निजी सचिव राजेंद्र निषाद, बीएन सिंह, रमेश यादव मौजूद रहे। बरौर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और तिरंगा यात्रा प्रभारी जितेंद्र सिंह गुड्डू ने पद यात्रा निकाल कर जनजागरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed