{"_id":"5e10e8798ebc3e88062da23e","slug":"kanpur-dehat-caa-akbarpur-news-knp536369952","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए देश के प्रत्येक व्यक्ति को करता है सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए देश के प्रत्येक व्यक्ति को करता है सुरक्षित
विज्ञापन
अकबरपुर के सुभाष नगर में नागरिकता संशोधन कानून के बावत लोगों को जानकारी देते भाजपा नेता रामजी मि?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। लोगों को बताया गया कि नागरिकता संशोधन कानून देश के प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित करता है। यह इस्लामिक देशों से पीड़ित होकर देश में आए हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी को शर्त पूरी होने पर भारत की नागरिकता देता है। रविवार को सीएए पर आरएसएस जिलेभर में गोष्ठियां कर लोगों को जागरूक करेगा।
अकबरपुर के सुभाष नगर में भाजपा नेता रामजी मिश्र ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग नागरिकता संशोधन कानून विरोध कर रहे हैं, उनको बहकाया गया है। उनको वास्तविकता नहीं बताई गई है। यथार्थ यह है कि देश में रहने वाले किसी भी धर्म के लोगों को इस कानून से कोई परेशानी नहीं है। इस मौके पर संतोष तिवारी, शैलेश सिंह, प्रमोद सिंह, अशोक परिहार, भोला सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, देवीदीन, अमित कुमार, मुकेश, राजाराम, पिंटू कुमार, कमल कुमार मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर सीएए के समर्थन में प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। संघ के विभाग प्रचारक मधुराम ने बताया की नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ संगठन और लोग देश को भ्रमित कर अस्थिरता व अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रविवार को जिले के खंड व नगर में प्रबुद्ध नागरिकों की गोष्ठियों का आयोजन करेगा। इसमें कानून की बारीकियों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा। गोष्ठियों के लिए स्थान व वक्ताओं के नाम तय किए गए हैं।
विज्ञापन
पुखरायां नगर पालिका हॉल में मुख्य वक्ता अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री अश्वनी कुमार, अकबरपुर के जनकपुरी मैदान में अवकाश प्राप्त वारंट अफसर अरविंद अवस्थी, रूरा के पाथा माई मंदिर में विवेक सिंह गोष्ठी को संबोधित करेंगे। संदलपुर में सावित्री वाटिका में अधिवक्ता परिषद के मंत्री देवालय चौधरी, डेरापुर के रामलीला मैदान में अधिवक्ता अतेंद्र, विभाग प्रचार प्रमुख सुशील, राजपुर गोष्ठी में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया गोष्ठी में लोगों को कानून की जानकारी देंगे।