{"_id":"62a251fac0f00748ed3412e8","slug":"kanpur-dehat-bus-carrying-40-pilgrims-from-jalaun-to-bithoor-overturns-four-injured-akbarpur-news-knp7015357162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : जालौन से 40 श्रद्धालुओं को बिठूर लेकर जा रही बस पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : जालौन से 40 श्रद्धालुओं को बिठूर लेकर जा रही बस पलटी, चार घायल
विज्ञापन
रसूलाबाद औरैया मार्ग में सियारी नाला के पास पलटी बस।संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। गंगा स्नान के लिए गुरुवार को बिठूर जा रहे जालौन के 40 श्रद्धालुओं से भरी बस रसूलाबाद-औरैया मार्ग पर सियारी नाला के पास पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस के अनुसार बस चालक के नशे में होने की बात भी सामने आई है।
गंगा दशहरा पर गुरुवार को जालौन से 40 श्रद्धालु निजी बस से बिठूर में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे रसूलाबाद-औरैया मार्ग पर सियारी नाला के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जालौन के पचोखरा निवासी रामकुमार, घमरौ के बलवीर, जालौन के रईस खान, रामसेवक घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पाल नगर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉ. बृजेश कुमार ने रामकुमार, बलवीर और रईस खान को गंभीर हालात में हैलट रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बस चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बाकी लोगों को दूसरे वाहन से उनके घर भेज दिया गया। घायलों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।