{"_id":"62378b51dcb463725919c7f5","slug":"kanpur-dehat-board-exam-admit-cards-will-be-available-in-318-colleges-from-today-akbarpur-news-knp686563465","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : 318 कॉलेजों में आज से मिलेंगे बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : 318 कॉलेजों में आज से मिलेंगे बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर भेजने के लिए प्रश्न पत्र के बंडल रखवाते डीआईओएस। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/रनियां। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए 318 कॉलेजों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 49723 परीक्षार्थियों को सोमवार से प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे।
89 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी। बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र वितरण के लिए सभी कॉलेजों ने व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। सुबह दस बजे से स्कूलों में प्रवेश पत्रों का वितरण होगा।
सरवनखेड़ा ब्लॉक के कीरतपुर स्थित राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम नरेश यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक प्रवेश पत्रों का वितरण होगा। विद्यालय के निदेशक मुकुल शुक्ला ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
डबल लॉक अलमारी में रखे गए बोर्ड प्रश्र पत्र
बोर्ड परीक्षा के लिए रविवार को प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर पहुंचाया गया। इसके लिए आठ रूट तय किए गए थे। बसों में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक अलमारी में इनके बंडल रखे गए हैं।
अकबरपुर इंटर कॉलेज में बोर्ड से भेजे गए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 270 बंडल प्रश्नपत्र डबल लॉक कक्ष में सीसीटीवी की निगरानी में रखे गए थे। होली के बाद प्रश्न पत्रों को केंद्रों पर भेजने की तैयारी की गई। रविवार को डीआईओएस, बीईओ मुख्यालय आदि की मौजूदगी में परीक्षा केंद्रों के कोड के अनुसार प्रश्नपत्रों के बंडल स्कूल बसों पर लदवाए गए।
इसके बाद इन्हें केंद्रों पर पहुुंचा दिया गया। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों के पास डबल लॉक अलमारी की चाबी का एक-एक सेट रहेगा।