{"_id":"622cfb8d46fd1307526cdad0","slug":"kanpur-dehat-bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-helmet-was-not-put-on-akbarpur-news-knp6853310179","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं लगा रखा था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं लगा रखा था हेलमेट
विज्ञापन
सिकंदरा। पीतमपुर गांव के समीप कानपुर औरैया हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
थाना डेरापुर के पाल की मड़ैया निवासी श्यामू (30) शनिवार को सिकंदरा की तरफ से औरैया जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया।
वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. मोहम्मद सादिक उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)