{"_id":"6227afeeff77d14c214664cb","slug":"kanpur-dehat-bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-youth-did-not-wear-helmet-akbarpur-news-knp6846081178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, युवक नहीं लगाए था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, युवक नहीं लगाए था हेलमेट
विज्ञापन
राजपुर ( कानपुर देहात)। कस्बे में पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
डेरापुर थाना क्षेत्र के मौजपुर निवासी अनुज कुमार (38) मंगलवार को रिश्तेदारी में भोगनीपुर गये थे। देर शाम वह बाइक से बिना हेलमेट लगाए डेरापुर लौट रहे थे।
राजपुर कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर बैक कर रहे चालक ने अनुज की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मुगल रोड से गुजर रहे गोरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायल अनुज को राजपुर पीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर प्रियंक तिवारी ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।