फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Bike found on railway track, major accident averted, second goods train driver informed in control room

Kanpur Dehat: रेलवे ट्रैक पर मिली बाइक, बड़ा हादसा टला, दूसरी मालगाड़ी के चालक ने कंट्रोल रूम में दी सूचना

Sat, 29 Oct 2022 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Bike found on railway track, major accident averted, second goods train driver informed in control room
पुखरायां। झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर सिखमापुर गांव के निकट पटरियों के बीच लावारिस बाइक पड़ी मिली। दूसरी लाइन से जा रही मालगाड़ी के चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम प्रयागराज को दी।
विज्ञापन

इस पर आरपीएफ चौकी इंचार्ज ने बाइक को रेलवे लाइन से हटवाकर चौकी पुखरायां में खड़ा कराया है। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिखमापुर गांव के निकट सोमवार की रात झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 1286 के निकट अज्ञात व्यक्ति बाइक पटरियों के बीच छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी लाइन से आ रही मालगाड़ी के चालक ने पटरियों के बीच बाइक पड़ी देखकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुखरायां आरपीएफ चौकी इंचार्ज केके पांडेय ने मौके पर पहुंचकर बाइक को हटवाया।

बाइक भोगनीपुर निवासी की बताई जा रही है। मालगाड़ी के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज केके पांडेय ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed