फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Bike collided with a tractor coming out of the field, two youths died

Kanpur Dehat: खेत से निकल रहे ट्रैक्टर में टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Wed, 12 Feb 2025 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 11:15 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Bike collided with a tractor coming out of the field, two youths died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर-सट्टी मार्ग पर सट्टी बंबी के पास खेत से सड़क पर चढ़ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सट्टी निवासी अनस (22) पुत्र फहीम बुधवार शाम को अपने दोस्त पिंटू कुरैशी उर्फ हसन (35) पुत्र हनीफ निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा व सट्टी निवासी मुस्तफा आलम (36) पुत्र शफीक के साथ बाइक से शाहजहांपुर से सट्टी लौट रहा था। शाम सात बजे के करीब सट्टी बंबी के पास पहुंचने पर खेत जोतकर सड़क पर चढ़ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने पिंटू व अनस को मृत घोषित कर दिया। जबकि मुस्तफा को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि हादसा कर भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

पांच साल से ससुराल में रह रहा था पिंटू
पिंटू की मौत की जानकारी पर पत्नी रुखसार व परिजन बिलखने लगे। ससुर बाबू उर्फ जागे निवासी सट्टी ने बताया कि दामाद पांच साल से ससुराल में रहकर रंगाई पुताई का काम करता था। उसके दो बेटे अथर्व (3) व आरिफ डेढ़ वर्ष हैं। हादसे ने मासूम बच्चों के सिर से उसके पिता का साया छीन लिया। इधर हादसे की जानकारी पर इटावा से पहुंचे परिवार के लोगों का हाल बेहाल रहा।

 

सैलून की दुकान किए था अनस
बेटे अनस की मौत की जानकारी मिलते ही पिता फहीम अपनी परचून की दुकान पर गश खाकर गिर गए। अनहोनी पर मां चमन, भाई दानिश, मोनिश, जावेद, आमिर बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए। फहीम ने बताया कि अनस अविवाहित था। वह घर में सबसे छोटा था। घर की स्थिति ठीक न होने के चलते उसने छोटी उम्र में शाहजहांपुर में सैलून की दुकान खोल रखी थी। बुधवार सुबह बेटा दुकान पर गया था। शाम को लौटने के दौरान हुए हादसे ने उनसे बेटा छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed