फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Bhakti Yoga Vedanta Sant Sammelan started with Kalash Yatra at Brahmadham Akhand Paramdham Ashram

Kanpur Dehat : ब्रह्मधाम अखंड परमधाम आश्रम में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन

Mon, 31 Oct 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Bhakti Yoga Vedanta Sant Sammelan started with Kalash Yatra at Brahmadham Akhand Paramdham Ashram
कलश यात्रा में शामिल महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति व जयकारे लगाते भक्त। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। ब्रह्मधाम अखंड परमधाम आश्रम में रविवार को भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। पंडाल से पूजन के साथ निकली कलश यात्रा प्रमुख मार्ग व गजनेर रोड से होकर वापस आश्रम में समाप्त हुई।
विज्ञापन

यहां मंत्रोच्चारण कर आचार्य ने कलश स्थापना कराई। महा मंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने ‘सद्गुरु की परसादी आजादी मुकम्मल करा दी, सीधे राह बता दी सारी दुविधा दूर भगा दी...’ भजन सुनाकर प्रवचन की शुरूआत की।
विज्ञापन

कलश यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्ष की गई, इसके साथ ही मार्ग पर स्थित सभी मंदिरों में पूजन किया गया। यात्रा के समापन पर आचार्य सुमित तिवारी ने मंत्रोच्चारण कर कलश स्थापना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गणेश पूजन कर केंद्रीय राज्यमंत्री महा मंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रवचन में गुरु की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के कोई कार्य सफल नहीं होता है। इसलिए सभी को गुरु बनाना चाहिए।

जिससे वह मार्ग भटकने से बच सके। बताया कि गुरु महाराज अच्युतानंद शास्त्री के 30वें परिनिर्वाण दिवस पर भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन श्रीमद्भागवत कथा व शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। समापन पर छह नवंबर को आश्रम प्रांगण में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। इसमें 51 कन्याओं की शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed