{"_id":"62b21cf759098b079e44ae54","slug":"kanpur-dehat-better-arrangement-and-treatment-done-nine-health-centers-got-the-award-akbarpur-news-knp7035983138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : किया बेहतर व्यवस्था व उपचार, नौ स्वास्थ्य केंद्रों को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : किया बेहतर व्यवस्था व उपचार, नौ स्वास्थ्य केंद्रों को मिला पुरस्कार
विज्ञापन
रनियां पीएचसी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मरीजों के बेहतर उपचार व चिकित्सा व्यवस्था पर नौ स्वास्थ्य केंद्रों को पुरस्कार मिला है। इसमें तीन सीएचसी, चार पीएचसी और दो हेल्थ वेलनेस सेंटर शामिल हैं। इन केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त होने पर मरीजों को भी बेहतर उपचार मिला है।
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में अधिकारी जुटे हैं। इसी के तहत पीएचसी रनियां में मरीजों को बेहतर सुविधाएं व उपचार देने पर कायाकल्प के क्वालिटी इंश्योरेंस कार्यक्रम के तहत दो लाख रुपये का पुरस्कार मिला है।
यह जनपद में सबसे ज्यादा इनाम जीतने वाली पीएचसी है। इसके अलावा अकबरपुर, पुखरायां और गजनेर सीएचसी को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। सरवनखेड़ा, राजपुर और बरौरा पीएचसी को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
पुरस्कार पाने में हेल्थ वेलनेस सेंटर भी पीछे नहीं रहे। डेरापुर कांधी के हेल्थ वेलनेस सेंटर को प्रथम स्थान के लिए एक लाख रुपये का इनाम मिला है। इस तरह मैथा की बैरी सवाई के हेल्थ वेलनेस सेंटर को 50 हजार रुपये का इनाम मिला है।
मरीजों को अच्छी व्यवस्था व उपचार देने का प्रयास लगातार चल रहा है। क्वालिटी इंश्योरेंस कार्यक्रम के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों को पुरस्कार दिया गया है। सभी को अच्छे काम की बधाई देता हूं। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ।