{"_id":"622cf96cac1f84285f69a536","slug":"kanpur-dehat-auto-driver-s-body-found-hanging-in-the-room-of-the-house-akbarpur-news-knp6853305102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः घर के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः घर के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव
विज्ञापन
रामजी का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। शंकरगंज मोहल्ले में शुक्रवार रात ऑटो चालक का शव कमरे की छत में लगे कुंडे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
झींझक कस्बे में शंकरगंज निवासी ऑटो चालक रामजी (22) की पत्नी महिमा शुक्रवार को मायके याकूबपुर गई थी। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।
सुबह काफी देर तक कमरे से न निकलने पर परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से उसका शव लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि युवक की मां गुड्डी देवी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।