फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Attack on the team that went to remove illegal occupation, three soldiers injured, construction demolished

कानपुर देहात : अवैध कब्जा हटवाने गई टीम पर हमला, तीन सिपाही घायल, गिराया निर्माण

Fri, 01 Apr 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Attack on the team that went to remove illegal occupation, three soldiers injured, construction demolished
हाथ में डंडा लिए महिला को रोकता पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। नगर पंचायत की सड़क किनारे बेशकीमती भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस व राजस्व टीम से मारपीट की गई। इससे तीन सिपाहियों को मामूली चोटें आईं। महिलाओं ने डंडा लेकर टीम के सदस्यों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

माहौल देखकर टीम को बैकफुट पर आना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद भारी पुलिस बल बुलाकर टीम दोबारा मौके पर पहुंची और बुलडोजर से अवैध कब्जा हटवा दिया।
कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने नगर पंचायत की कीमती भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए एसडीएम ने नगर पंचायत, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई थी।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व कर रहे नायब तहसीलदार मनोज रावत पुलिस बल के साथ गुरुवार को मौके पर पहुंचे तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। अवैध कब्जेदार महिलाओं व अन्य लोगों ने टीम के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी डंडे लेकर हमला बोल दिया। इससे तीन पुलिस कर्मी मामूली जख्मी हो गए, वहीं टीम को पीछे हटना पड़ा। टीम में सिर्फ दो महिला सिपाही गई थीं। वहां महिलाओं की संख्या अधिक देख रसूलाबाद थाने से 15 और महिला सिपाही बुलाई गई।
इसके बाद टीम ने अवैध कब्जा हटाना शुरू किया। विरोध करने आईं चार महिलाओं को टीम ने हिरासत में लिया। नगर पंचायत प्रशासन के बुलडोजर से निर्माण व झोपड़ी हटवा दी गईं।
ईओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत की गाटा संख्या 1355 व 1355 ख के ऊसर बंजर रकवा में नेहरू नगर के जयराम खटिक ने पक्का मकान बनाने के साथ झोपड़ी भी रख ली थी।
कई बार चेतावनी के बाद भी उसने कब्जा नहीं हटाया। उसके घर की महिलाएं आत्मदाह करने की धमकी देने व विवाद पर उतारू हो जाती थीं। 24 मार्च को एसडीएम जितेंद्र कटियार ने नायब तहसीलदार मनोज रावत, प्रभारी निरीक्षक, ईओ दिनेश शुक्ला के नेतृत्व में कब्जा हटवाने के लिए टीम बनाई थी।

मारपीट में दो महिला व एक पुरुष सिपाही को मामूली चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। जयराम की पत्नी किरण देवी, पुत्रवधू सपना, शालू व काजल को हिरासत में लिया गया है। उन पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed