फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat arto office

सर्वर ध्वस्त होने से एआरटीओ कार्यालय के कामकाज ठप

Mon, 14 Oct 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat arto office
कानपुर देहात। वीपीएन सर्वर में खराबी आने से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के कामकाज ठप हैं। करीब 15 दिन से यह दिक्कत आ रही है। सर्वर में दिक्कत आने से विभागीय आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं। इसको लेकर एआरटीओ मनोज कुमार वर्मा ने इसकी जानकारी आयुक्त से लेकर लखनऊ मेल से दी है।
विज्ञापन

सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए एआरटीओ कार्यालय के सभी काम ऑनलाइन कर दिए हैं। करीब 15 दिन से लखनऊ के वीपीएन सर्वर ध्वस्त होने के कारण विभागीय काम ठप हो गए। एआरटीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सर्वर में दिक्कत होने से कार्यालय के आकड़े जुटाने में परेशानी हो रही है। वीपीएन सर्वर में दिक्कत आने से जिले समेत प्रदेश के कार्यालयों में दिक्कत हो रही है। एआरटीओ ने उच्चाधिकारियों समस्या की जानकारी से अवगत करा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस सर्वर के ठप होने से विभागीय डाटा नहीं निकल पा रहा है। इसके चलते नोटिस जारी करने से लेकर बकाया की सूची निकलने आदि काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि लखनऊ से मिलने वाला सर्वर से केवल डाटा निकालने का काम नहीं हो पा रहा है। लाइसेंस से लेकर अन्य काम चल रहे हैं। कार्यालय आने वाले लोगों का काम समय के भीतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस से लेकर अन्य काम सारथी पोर्टल पर होते हैं। इसमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वीपीएन सर्वर को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। करीब 15 दिन से सर्वर दिक्कत कर रहा है। इससे डाटा न निकल पाने के कारण महत्वपूर्ण काम ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed