{"_id":"64aed6d948cc3914dc0e2aa9","slug":"kanpur-dehat-angered-by-mother-scolding-girl-student-commits-suicide-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: मां की डांट से नाराज छात्रा ने मौत को गले लगाया, ननिहाल ले चलने की कर रही थी जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: मां की डांट से नाराज छात्रा ने मौत को गले लगाया, ननिहाल ले चलने की कर रही थी जिद
Wed, 12 Jul 2023 10:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:08 PM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बेटी का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
खुशी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में रसूलाबाद थानाक्षेत्र के जोत गांव में ननिहाल न ले जाने व मां के डांटने से नाराज छात्रा ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जोत गांव निवासी अमित मिश्रा के परिवार में पत्नी पंकज, बेटी खुशी (16), बेटा सुमित और मां रामदेवी हैं। अमित लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। खुशी सजावारपुर स्थित एक विद्यालय में इंटर की छात्रा थी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम को पंकज अपने मायके रसूलाबाद में आयोजित छठी कार्यक्रम में बेटे सुमित के साथ जाने लगी तो खुशी ने भी साथ चलने की जिद की। इस पर पंकज ने उसे डांटा और घर पर ही रहने को कहा। इससे दुखी होकर खुशी ने कमरे लगे पंखे के कुंडे में धोती से फंदा लगा लिया। काफी देर तक खुशी के न दिखने पर घर में मौजूद दादी रामदेवी कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देखा। रामदेवी ने इसकी सूचना पंकज को दी। इस पर पंकज मायके से लौट आई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में मां की ओर से डांटने से दुखी होकर जान देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन