फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Anganwadi helper dies due to wall collapse of neighbor's kutcha house

Kanpur Dehat : पड़ोसी के कच्चे मकान की दीवार गिरने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

Mon, 10 Jul 2023 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Anganwadi helper dies due to wall collapse of neighbor's kutcha house
झींझक। पड़ोसी के कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर रविवार को आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी और नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। घटना मंगलपुर के गढि़या घुस्टी गांव में हुई।
विज्ञापन



गढि़या घुस्टी गांव निवासी भानु सिंह की पत्नी उर्मिला देवी (48) आंगनबाड़ी सहायिका थी। मरहाना गांव में उनकी तैनात थी। रविवार की दोपहर उर्मिला घर के पास ही बंधी भैंस को चारा देने जा रही थी। उसी दौरान पड़ोसी अवध सिंह के घर की कच्ची दीवार अचानक उर्मिला पर गिर गई।
विज्ञापन


मलबे में दबने से उनकी चीख सुनकर परिवार व आसपास के लोग दौड़े और बाहर निकालकर पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। भानु सिंह की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे डेरापुर के तहसीलदार लखन लाल राजपूत ने राजस्व निरीक्षक बसंत लाल को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। दुखी परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया। इधर, थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि उर्मिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed