फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat

कब्जा मुक्त होगी सरकारी जमीनें, माफियाओं पर कार्रवाई तय

Sun, 11 Aug 2019 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat
पत्रकारों से बातचीत करते प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रदेश के सहकारिता मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। भू माफिया और खनन माफिया पर कार्रवाई होगी। अवैध खनन और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे गंभीर मामले हैं।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सरकारी जमीन को कब्जेदारों से मुक्त कराना और खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई सरकार की प्राथमिकता है। खनन माफिया का वर्चस्व खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार ने खनन नीति में बदलाव भी किया है। एक अक्टूबर से प्रदेश में दो चरणों में धान खरीद शुरू हो गई है। अभी धान की खरीद का रेट तय नहीं हुआ है। जल्द ही कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि विभाग से इस साल किसानों की लक्ष्य के अनुरूप ऋ्ण की वसूली की है। सरकार ग्रामीण विकास बैंक को तय छमाही किस्त भी दे चुकी है।
विज्ञापन

सुनिश्चित होगी डाक्टरों की उपस्थिति
सहाकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। जिला अस्पताल में बायोमीट्रिक मशीन से डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करने में प्रदेश में इतिहास रच दिया गया है। इसके पहले भी पौधरोपण होते रहे हैं। गणना कराई जाए तो उतनी जमीन भी नहीं होगी, जितने पौधे लगाए जा चुके हैं लेकिन यह पौधे तैयार न हो पाने से कोई फायदा नहीं हुआ। अब पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही पर अब तक की कई कार्रवाई के बारे मेंडीएम से जानकारी करेंगे। इसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार सजग है। बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें लापरवाही और शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed