फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat agriculture

स्वरूपपुर गांव के किसानों की 37 बीघा फसल छुट्टा मवेशियों ने की बरबाद

Mon, 14 Oct 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat agriculture
स्वरूपपुर गांव में छुट्टा मवेशियों ने चर डाली बाजारा की फसल। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। फसलों को छुट्टा मवेशी बरबाद कर रहे हैं। जबकि कान्हा गोशाला में जगह खाली है। अकबरपुर कस्बे के स्वरूपपुर गांव के किसानों की 37 बीघा बाजरा और धान की फसलों को छुट्टा मवेशी चट कर गए। किसानों की आह निकल गई। फसल देखकर आखों में आसू छलक रहे हैं। किसानों का कहना है कि छुट्टा मवेशियों के नाम पर महज कागजों में खेल चल रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के स्वरूपपुर गांव निवासी रामसिंह ने बताया कि बाजरा की उसकी सात बीघा फसल, संतोष चौधरी की चार बीघा, राजकिशोर भारती की 12 बीघा, पच्चू, रामऔतार, भूरा, छक्कीलाल, सती प्रसाद, ठाकुर प्रसाद, राजाराम, परशुराम, पंकज की आठ बीघा, सतेंद्र कुमार, कृपाल सिंह, जीतेंद्र, सतीश की डेढ़-डेढ़ बीघा और धान रामू की डेढ़ बीघा धान की फसल छुट्टा मवेशी चट कर गए। इससे किसानों की यह फसल साफ हो गई। लागत तक नहीं निकली। बलकट और बटाईदारों के सामने भी विषम समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वह क्या करें अब उनके सामने कोई चारा नहीं बचा। फसल रखने के लिए रात दिन जागना पड़ता है। आवश्यक कार्य पड़ जाने पर जरा सी चुक हो गई तो छुट्टा मवेशियों ने फसल चौपट कर दी। परिवार की आवश्यकताएं, बच्चों की पढ़ाई से सभी खर्चे फसल पर ही आधारित होते हैं। मवेशियों के लिए बताया जाता है कि इतने गोआश्रय स्थल खोले गए। छुट्टा मवेशियों की कमी नहीं होती है। अधिकारी देख कर निकल जाते हैं कोई ध्यान नहीं देते कि उनको पकड़वा कर गोआश्रय व कान्हा गोशाला में नहीं ले जाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर के कान्हा गोशाला में मवेशी रखने की क्षमता 400 हैं। उसमें बंद मवेशियों की संख्या 212 ही है। मवेशी खेतों व रोड पर घूम रहे हैं। नगरपंचयात की ईओ देवहुति पांडेय ने बताया कि कान्हा गोशाला का कुछ हिस्सा निर्माणाधीन है इसलिए सभी 400 मवेशी नहीं रखे जा सकते हैं। निर्माण पूरा हो जाने के बाद छुट्टा मवेशियों को पकड़वा कर कान्हा गोशाला में बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed