फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Advocates came out in protest against court transfer, boycotted judicial work

कानपुर देहात : कोर्ट स्थानांतरण के विरोध में उतरे अधिवक्ता, न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

Thu, 21 Apr 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Advocates came out in protest against court transfer, boycotted judicial work
माती कचहरी में न्यायिक कार्य का बहिष्कार करके खड़े अधिवक्ता। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोर्ट को मिलन केंद्र पालिका परिषद पुखरायां में संचालित किया जाएगा। इसके लिए जिला जज ने आदेश जारी कर दिया है। अभी तक ये कोर्ट माती कचहरी में संचालित होती थी। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

भोगनीपुर मुंशिफ कोर्ट अब पुखरायां में संचालित होगी। वर्ष 2016 में ये कोर्ट भोगनीपुर से माती शिफ्ट हुई थी। इससे अधिवक्ताओं ने राहत की संास ली थी। मंगलवार को जिला जज अनिल कुमार झा ने आदेश जारी कर 25 अप्रैल से भोगनीपुर कोर्ट का काम पुखरायां में निर्धारित भवन में शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए आदेश खिलाफ नारेबाजी की। एकीकृत बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम कटियार ने कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट व सेशन कोर्ट एक ही जगह होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2013 के पहले जिला न्यायालय कानपुर में स्थापित था, तब सुलभ न्याय के लिए मुंसिफ कोर्ट भोगनीपुर में 19 जुलाई 1996 से शुरू की गई थी। भोगनीपुर कोर्ट को जिला जज के आदेश पर 21 नवंबर 2016 को माती में शिफ्ट कर दिया गया था।
इसके बाद से भोगनीपुर कोर्ट में विधि व्यवसाय करने वाले सभी अधिवक्ता माती आकर बैठने लगे। एकीकृत बार एसोसिएशन के महामंत्री अरविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि भोगनीपुर कोर्ट स्थानांतरित होने से वादकारियों व अधिवक्ताओं को परेशानी होगी।

पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पुखरायां में अधिवक्ताओं के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस मौके पर ज्योति सिंह, संजय सिंह सिसोदिया, विजय मिश्रा, लोकेंद्र सिंह, शशिभूषण सिंह, ज्योति सिंह, नीरज सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed