फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Advocate father-son arrested for conspiracy in the murder of former district vice president of BJYM

कानपुर देहात : भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या में षड्यंत्र के आरोपी अधिवक्ता पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Advocate father-son arrested for conspiracy in the murder of former district vice president of BJYM
पुलिस गिरफ्त में अधिवक्ता व पुत्र। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पुखरायां में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या के षड्यंत्र व लूट के आरोपी अधिवक्ता पिता-पुत्रों को भोगनीपुर पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोनों को एंटी डकैती कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। घटना के बाद से फरार चल रहे पिता-पुत्रों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

पांच मार्च को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सघन विकास समिति के सदस्य राजेश तिवारी के बेटे भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश की हत्या कर दी गई थी। सघन विकास समिति की जमीन में अवैध कब्जा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे रोकने के लिए कस्बा के ही रहने वाले अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे व उसके बेटे अंबुज पराग उर्फ तनसय ने अमरेश को मौके पर बुलाया था। वहां भारी वस्तु से वार करके अमरेश की हत्या कर दी गई थी। मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं।
पुलिस की छानबीन में अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे व उसके बेटे की भूमिका पाई गई। पुलिस ने दोनों को लूट व हत्या के षड्यंत्र का आरोपी बनाया है। इसके बाद से वह फरार चल रहे थे। एसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।
इधर पुलिस आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में थी। पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा था। शुक्रवार को भोगनीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह व स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत गौतम ने टीम के साथ दोनों को हरदुआ पुल के पास सेे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एंटी डकैती कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए।

हत्या के षड्यंत्र व लूट के आरोपी अधिवक्ता पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर 25-25 हजार के इनामी थे। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भू-माफिया की कार्रवाई भी की जाएगी। - स्वप्निल ममगाई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed