{"_id":"5df151218ebc3e87da1763c1","slug":"kanpur-dehat-accident-pukhranya-news-knp531617186","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक की भिड़ंत, चाचा की मौत, भतीजी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बाइक की भिड़ंत, चाचा की मौत, भतीजी घायल
विज्ञापन
kanpur dehat accident
- फोटो : PUKHRANYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर (कानपुर देहात)। देवराहट थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर ट्रक और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजी घायल हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मुगल रोड पर जाम लगाकर विरोध जताया। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे। इधर जाम क सूचन पर पहुंचे सीओ संदीप कुमार ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी दिलबागसिंह उर्फ बंगाली (34) अपनी पत्नी रीतादेवी के साथ पुखरायंा कस्बे के वार्ड नं0 17 में रहते हैं। बुधवार को गांव में कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम को पारिवारिक भतीजी अनिलकुमार की पुत्री दिव्यांशी (4) के साथ बाइक से पुखरायां वापस आ रहा था। रास्ते में मूसानगर थाना क्षेत्र के सरांय गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इससे भतीजी दिव्यांशी बाइक से दूर जा गिरी। बाइक ट्रक में फंसकर कुछ दूर तक घसीटती चली गई।
इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में दिलबागसिंह की मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। सीओ संदीपकुमार व एसओ मूसानगर रामबहादुर पाल ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से घायल दिव्यांशी को सीएचसी पुखरायां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। थाना प्रभारी राम बहादुर पाल ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।