फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident, Car went out of control at Tesu Jhenjhis wedding ceremony, two died and seven injured

Kanpur Dehat Accident: टेसू झेंझी के विवाह समारोह में बेकाबू होकर घुसी कार, नानी और नातिन की मौत, कई घायल

Sun, 29 Oct 2023 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 Oct 2023 11:43 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: गाजे बाजे  के साथ चल रहे टेसू झुंझिया विवाह में लोग नाच-गाना कर रहे थे। इसी बीच एक कार अनियंत्रित होकर भीड़ में आ गई। कार की चपेट में आने से रामप्यारी और हिमांशी की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident, Car went out of control at Tesu Jhenjhis wedding ceremony, two died and seven injured
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम भौंरा में टेसू झेंझी का विवाह देख रही भीड़ में एक अनियंत्रित कार घुस आई। इसकी चपेट में आकर नानी और नातिन की मौके पर मौत हो गई। कार की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का कानपुर के अस्पतालों में उपचार जारी है।

विज्ञापन

ग्राम भौंरा में रविवार की रात में रिंद नदी के भौंरा में टेसू और झुंझिया विवाह चल रहा था, जिसको देखने के लिए गांव के लोगों और महिलाओं की भीड़ नदी किनारे मौजूद थी। इसी कार्यक्रम में गांव निवासी रामबली यादव की पत्नी राम प्यारी (55) अपनी नातिन हिमांशी (4) पुत्री सुधीर कुमार के साथ मौजूद थी।
विज्ञापन

साथ ही, सुनील कुमार की पत्नी सविता, अभिमन्यु यादव की पत्नी सहित अनेक महिलाएं बच्चे टेसू का नाच देख रहे थे। गाजे बाजे  के साथ चल रहे टेसू झुंझिया विवाह में लोग नाच-गाना कर रहे थे। इसी बीच एक कार अनियंत्रित होकर भीड़ में आ गई। कार की चपेट में आने से रामप्यारी और हिमांशी की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, अभिमन्यु यादव की पत्नी रामकली कार के नीचे फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही, कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घायलों को परिजन उपचार के लिए कानपुर ले गए हैं। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कपिल दुबे मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed