{"_id":"679f01dc8ab2bb06ec039b0b","slug":"kanpur-dehat-accident-bus-of-devotees-collided-with-truck-one-dead-22-passengers-injured-admitted-to-hospital-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat Accident: खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं की बस टकराई, एक की मौत और 22 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat Accident: खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं की बस टकराई, एक की मौत और 22 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
Sun, 02 Feb 2025 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:55 AM IST
सार
Kanpur Dehat News: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं की बस टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
kanpur dehat accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में बारा टोल क़े पास हाईवे पर खड़े ट्रक से टूरिस्ट बस टकरा गई। दुर्घटना में बस में सवार 22 यात्री घायल हो गए। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचने पर एक की मौत हो गई। प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर एक टूरिस्ट बस वापस राजस्थान जा रही थी।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र क़े बारा टोल के पास पहुंचने पर बस के चालक को झपकी आ गई। इससे बस बेकाबू होकर हाईवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। टोल कर्मियों ने पुलिस को जानकारी देकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ट्रक और बस को हाईवे से हटाया
जिला अस्पताल में डॉ निशांत पाठक ने जूना मेरा चित्तौड़गढ़ राजस्थान निवासी हेमराज (50) पुत्र वर्धाजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य 22 घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक और बस हाईवे से हटा दिए गए।
विज्ञापन