{"_id":"5df690c88ebc3e87c80fa26c","slug":"kanpur-dehat-accident-akbarpur-news-knp5324457200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
अजय का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। झींझक रेलवे स्टेशन के पास कालका एक्सप्रेस (डाउन) की चपेट में आने से रूरा के अंबियापुर निवासी अजय (18) की मौत हो गई। हादसे के वक्त अजय बहन से घर से झींझक स्टेशन जा रहा था।
दिल्ली-हावड़ा रेल रुट पर दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही कालका एक्सप्रेस रविवार को झींझक रेलवे स्टेशन के पास एडवांस सिग्नल पार कर रही थी। उसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट बीएन राय ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर झींझक वीके सिंह को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजकर सूचना झींझक चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की, तभी नासरसेड़ा झींझक निवासी नीलम वहां पहुंच गई। उसने मृतक की पहचान भाई अजय के रूप में की। साथ ही पिता अनिल संखवार के साथ ही परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी।
इसके बाद अनिल पत्नी शारदा के साथ वहां पहुंचे और बेटे का शव देख फफक पड़े। रिश्तेदारों ने उन लोगों को सांत्वना देकर शांत कराया। अनिल ने बताया कि अजय बुखार से पीड़ित था। वह झींझक में एक डॉक्टर से दवा लेने के लिए गया था। वहां बहन नीलम के घर से खाना खाने के बाद झींझक स्टेशन जा रहा था। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। झींझक चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि हादसे में अजय की जान गई है।