फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat accident

मकान के छज्जे से टकरा कर गिरी स्कार्पियो, चार घायल

Fri, 06 Dec 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
राजपुर के पास मुगल रोड पर क्षतिग्रस्त पड़ी कार - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। कस्बे के बीएसएनएल टॉवर के पास बुधवार की देर रात मुगल रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार गड्ढे से उछलकर एक मकान के छज्जे से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात जैनपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह अपने साथियों रसूलपुर निवासी श्रीकांत, हनुमंत व दमनपुर निवासी धर्मेंद्र के साथ सिकंदरा जा रहा था। स्कार्पियो धर्मेंद्र चला रहा था। राजपुर कस्बे के बीएसएनएल टावर के मुगल रोड में गड्ढ़ा पड़ जाने पर तेज रफ्तार स्कार्पियो उछलकर रोड किनारे मनोज आटा चक्की मकान के छज्जे से टकराकर नीचे गिरकर पलट गई। इससे सवार सभी चारों लोग कार में ही दब गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो से सभी घायलों को बाहर निकाला और पीएचसी राजपुर में भर्ती कराया। डॉ प्रियंक तिवारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह व हनुमंत सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजपुर विक्रम सिंह ने बताया कि स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed