{"_id":"5de963ec8ebc3e547b5e8d8e","slug":"kanpur-dehat-accident-akbarpur-news-knp530346591","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकें टकराई छात्र की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकें टकराई छात्र की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
हाइवे पर क्षतिग्रस्त बुलेट बाइक
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के खारजा नहर के पास हाईवे पर गलत दिशा से आ रही बाइक दूसरी से टकरा गई। बाइक सवार एक युवक की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकें सड़क पर पड़ी होने से कानपुर जाने वाली लाइन का यातायात 20 मिनट प्रभावित रहा। हादसे में मरा बाइक चालक हेलमेट लगाए था। दूसरी बाइक का चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
पूरनपुर औरैया निवासी सौरभ सेंगर (18) बुलेट से ममेरे भाई राहुल सिंह भदौरिया (26) के साथ उसके घर दुर्गा बिहार जाजमऊ कानपुर जा रहा था। अकबरपुर में हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। इससे सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरभ औरैया में इंटरमीडिएट का छात्र था। राहुल की रामादेवी कानपुर में कपड़े की दुकान है। दूसरी बाइक में सवार रोशनमऊ रूरा के अंबरीश (22) और संदीप (24) जैनपुर की एक फैक्टरी से ड्यूटी करके वापस घर जा रहे थे। वह खारजा नहर के पास अवैध कट से निकलने के लिए हाईवे पर विपरीत दिशा में चल रहे थे।
इससे दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर टकरा गई। अंबरीश और संदीप भी घायल हुए। सौरभ हेलमेट पहने था। दूसरी बाइक का चालक हेलमेट नहीं लगाए था। टैक्टर एजेंसी कर्मी चिम्मू सिंह बोलेरो से तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों हैलट अस्पताल कानपुर भेज दिया गया। हादसे के कारण कानपुर जाने वाली लेन का यातायात 20 मिनट बाधित रहा। कुछ वाहन सर्विस लेन से निकलते रहे। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।