फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident A container coming from opposite direction hit bus crushing eight people on roadside

Kanpur Dehat: उल्टी दिशा में आ रहे कंटेनर की बस से टक्कर, सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 19 Jan 2025 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Jan 2025 11:45 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: कानपुर- झांसी हाईवे पर उल्टी दिशा में आ रहे कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को भी रौंद डाला। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident A container coming from opposite direction hit bus crushing eight people on roadside
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में कानपुर-झांसी हाईवे पर डीघ के पास शनिवार देर रात को उल्टी दिशा में आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने गेस्टहाउस के बाहर खड़ी बस को टक्कर मारने के साथ किनारे खड़े आठ लोगों को भी टक्कर मार दी। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

भोगनीपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सतीश कुमार की पुत्री की शादी शनिवार को डीघ स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस में  थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके परिवार व गांव के लोग आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर जाने के लिए कानपुर-झांसी हाईवे  किनारे खड़े जगदीशपुर के ओमी सिंह (50) के अलावा गुड्डू यादव , सतीश कुमार, ललिता, लोकपाल, रीता, युगराज व सोनू की तीन साल की बेटी परी घर जाने के लिए कोहरे के बीच हाईवे किनारे खडीं थीं।

विज्ञापन

तहरीर मिलने पर दर्ज की जाएगी रिपोर्ट
तभी उल्टी दिशा से आ रहे कंटेनर ने गेस्टहाउस के बाहर खड़ी बस में टक्कर मारने के बाद उनको टक्कर मार दी। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले आए। यहां डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद ओमी सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मासूम परी की हालत नाजुक देख उसको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। देवीपुर चौकी प्रभारी रामकिशुन वर्मा ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed