फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : A teenager traveling at the door of Amrapali Express fell from the train, died

कानपुर देहात : आम्रपाली एक्सप्रेस के दरवाजे पर बैठकर सफर कर रहा किशोर ट्रेन से गिरा, मौत

Mon, 13 Jun 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : A teenager traveling at the door of Amrapali Express fell from the train, died
रूरा। ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर सफर करने के दौरान झपकी आने से एक किशोर कठारा गांव के सामने नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद भाई ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के कटिहार जिला के फुलवरिया मिलिक निवासी पुलकिल कुमार सिंह के बेटे सोनू और मोनू (16) पंजाब प्रांत के जालंधर जिले में मजदूरी करने जा रहे थे। दोनों भाई आम्रपाली एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन

ट्रेन में सीट न मिलने पर दोनों दरवाजे के पास बैठे थे। रूरा क्षेत्र के कठारा गांव के पास मोनू को झपकी आ गई इससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। यह देख सोनू ने अन्य यात्रियों की मदद से चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचा तो भाई की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मोनू का शव उसके भाई सोनू को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed